पुलिस अधिक्षक कार्यालय में मंगलवार को एसपी अमित रंजन द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों फरियादियों के मामले की सुनवाई हुई। एसपी अमित रंजन द्वारा लोगों की बारी-बारी से फरियाद सुनी गई। इस दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र के आए फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्या एसपी के समक्ष रखी। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थानाध्यक्ष को निर्देश दिया। आधा दर्जन मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया। शेष मामले को संबंधित थानाध्यक्ष के समक्ष निष्पादन के लिए भेजा गया। एसपी ने कहा कि सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि जनता दरबार के जो भी मामले जाते हैं। उसे त्वरित गति से निष्पादन कर जानकारी दें। साथ ही उन्होंने बताया कि उनके द्वारा लगातार दैनिक जनता दरबार का आयोजन करने का संभवत: प्रयास किया जा रहा है। जिससे अधिक अधिक से मामले की जन सुनवाई संभव हो सके व दूरदराज से आए फरियादियों को लाभ मिल सके।
सारस न्यूज़, अररिया।
जनता दरबार में जन सुनवाई करते एसपी अमित रंजन।

Leave a Reply