• Tue. Sep 16th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

20 मई की आम हड़ताल के समर्थन में जोगबनी नगर ईकाई करेगी चक्का जाम।

सारस न्यूज, अररिया।


आज दिनांक 13 मई 2025 को बिहार स्टेट ऑटो ई-रिक्शा चालक संघ, निबंधन संख्या 4077/2009, CITU, AIRTWF से संबद्ध नगर इकाई जोगबनी, जिला अररिया की बैठक जोगबनी नगर इकाई के अध्यक्ष श्री भीम राय की अध्यक्षता में उनके दरवाजे पर हुई। बैठक में संघ के ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन के महासचिव कामरेड राजकुमार झा, CITU के बिहार उपाध्यक्ष अरुण कुमार मिश्रा, CITU अररिया जिला सचिव कामरेड राम विनय राय, किसान सभा से प्रमोद सिंह एवं ऑटो चालक साथियों ने भाग लिया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि केंद्रीय श्रमिक संगठनों की संयुक्त राष्ट्रव्यापी 20 मई 2025 को आम हड़ताल के समर्थन में संघ की जोगबनी नगर इकाई द्वारा जोगबनी नगर में चक्का जाम किया जाएगा तथा संगठन की मजबूती पर भी निर्णय लिया गया। बैठक में सचिव मुकेश पासवान, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार साह, प्रकाश पासवान सहित अन्य प्रमुख साथियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *