• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

जोगबनी पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त कार्रवाई में 80 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार।

सारस न्यूज़, अररिया।

एसएसबी 56वीं वाहिनी जोगबनी बीओपी के जवानों और जोगबनी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 80 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई बॉर्डर पिलर संख्या 179/2 के समीप इस्लामपुर में की गई। गिरफ्तार आरोपी गुल मोहम्मद, पिता वाजुल साह, निवासी इस्लामपुर वार्ड संख्या 6, जोगबनी का रहने वाला है।

इस संयुक्त ऑपरेशन का नेतृत्व कैंप प्रभारी पशुपति कुमार सिंह और थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद ने किया। पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *