• Sat. Sep 13th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी 52वीं वाहिनी और नेपाल एपीएफ की संयुक्त गश्ती।

सारस न्यूज़, अररिया।

भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एसएसबी 52वीं वाहिनी और नेपाल एपीएफ (आर्म्ड पुलिस फोर्स) ने संयुक्त रूप से सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से एक गश्ती अभियान चलाया। इस अभियान की अध्यक्षता एसएसबी 52वीं वाहिनी के कमांडेंट महेंद्र प्रताप ने की। गश्ती का संचालन बाहरी सीमा चौकी कुआरी के जवानों द्वारा किया गया, जो नेपाल एपीएफ के जवानों के साथ समन्वय स्थापित कर सीमा क्षेत्र में तैनात थे।

कमांडेंट महेंद्र प्रताप ने बताया कि यह संयुक्त गश्ती अभियान सीमा के पगडंडियों, सड़कों और रास्तों से होते हुए बॉर्डर पीलर संख्या 166 से 167 तक के क्षेत्र में संपन्न हुआ। उन्होंने इसे एक नियमित प्रक्रिया बताया, जिसके तहत दोनों देशों के सुरक्षा बल समय-समय पर आपसी समन्वय से सीमा पर गश्ती करते हैं। इस पहल से अवैध गतिविधियों, तस्करी और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने में सहायता मिलती है।

गश्ती के दौरान सीमा सुरक्षा से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर दोनों पक्षों के बीच आवश्यक सूचनाओं का आदान-प्रदान भी हुआ। समन्वय बैठक में एसएसबी की ओर से निरीक्षक राजवीर मीना, किशोर प्रताप करुणेश, उपनिरीक्षक बजीर सेन और मोहन चंद्र शामिल थे। वहीं, नेपाल एपीएफ की ओर से श्री बी खडका, एसपी सुधीर खतिवडा, डीएसपी निरीक्षक जय बहादुर दठेपुथे और निरीक्षक शरण बहादुर खडका उपस्थित थे।

इस संयुक्त अभियान का उद्देश्य सीमा पर सुरक्षा को और मजबूत करना और दोनों देशों के बीच बेहतर सहयोग को बढ़ावा देना है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *