• Sat. Mar 21st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

न्यायमूर्ति पहुंचे मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर, मां काली की पूजा कर नानु बाबा से लिया आशीर्वाद।

सारस न्यूज़, अररिया।

पटना हाई कोर्ट के माननीय न्यायमूर्ति अशोक कुमार पाण्डेय शनिवार की शाम विश्व प्रसिद्ध मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मां खड्गेश्वरी महाकाली का विधिवत पूजा-अर्चना की। न्यायमूर्ति की सुरक्षा में एएसपी राम पुकार सिंह समेत दर्जनों पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

मौके पर नानु बाबा ने न्यायमूर्ति अशोक कुमार पाण्डेय और न्यायालय के अन्य जजों को चुनरी और माला पहनाकर आशीर्वाद दिया। इसके साथ ही हेमंत कुमार हीरा द्वारा लिखित पुस्तक भी न्यायमूर्ति को भेंट की गई। पूजा-अर्चना के बाद न्यायमूर्ति अशोक कुमार पाण्डेय ने बाबा खड्गेश्वरनाथ महादेव का जलाभिषेक किया और बिहार की सुख-समृद्धि के लिए मां खड्गेश्वरी महाकाली से विशेष कामना की।

इस अवसर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। हेमंत कुमार हीरा ने बताया कि पूर्व में भी सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस समेत बिहार के चीफ जस्टिस मां खड्गेश्वरी महाकाली की पूजा-अर्चना करने के लिए यहां आ चुके हैं। मौके पर जिला जज गुंजन पाण्डेय, फैमिली जिला जज अविनाश कुमार, एडीजे मनोज कुमार तिवारी समेत दर्जनों जज और अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *