सारस न्यूज़, अररिया।
घटना की जानकारी जुटाने में लगी पुलिस।
प्रखंड मुख्यालय वार्ड संख्या 10 में अपने 10 माह के पुत्र को बाइक से घुमाने ले गए कलयुगी पिता अपने पुत्र को कुर्साकांटा कुआड़ी मार्ग स्थित शीशाबाड़ी स्थित पुल से नीचे फेंक दिया। इससे दस माह के मासूम की मौत हो गयी। इसके बाद उन्होंने अपने पिता को फोन कर बाइक से गिर कर पुत्र के मौत की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही परिजन आनन-फानन में घटना स्थल शीशाबाड़ी पहुंचे। जहां मासूम मृत पड़ा था। बदहवास परिजन मासूम को पीएचसी कुर्साकांटा ले गए। जहां डॉक्टरों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक हत्यारा पिता विवेक साह पिता बिनोद साह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। अन्य दिन की तरह शनिवार को बालक को बाइक से घुमाने की बात उसकी मां से कहकर वह मासूम 10 माह के बालक ओम कुमार को घुमाने ले गया था। हालांकि उसकी मां ने उसे बालक को देने से मना कर दिया। लेकिन सास रेखा देवी के कहने पर वो बालक को उनके पिता को घुमाने दे दिया। लेकिन कुछ देर बाद ही बालक के मौत की खबर उन्हें फोन पर दी गयी। घटना को लेकर क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं हैं। बताया जाता है कि हत्यारा पिता को ये संदेह था कि बालक उनका संतान नहीं है। इसे लेकर आरोपी पिता बार-बार अपने ससुराल वालों से शिकायत किया करता था। घटना की जानकारी मिलते ही ससुराल पक्ष के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच घटना को लेकर नोक-झोंक शुरू हो गयी। बाद में स्थानीय ग्रामीणों ने समझाने पर मामला शांत हुआ। इस बीच विनोद साह का एक पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही कुआड़ी एवं कुर्साकांटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की छानबीन में जुट गयी। ज्ञात हो कि उमा देवी पति विवेक साह की शादी लगभग दो वर्ष पूर्व पूर्णियां जिले के अमौर प्रखंड के खरैया गांव निवासी गोपाल साह की पुत्री से हुई थी। शादी के बाद से ही विवेक साह के मानसिक रूप से विक्षिप्त होने के कारण पत्नी मायके में ही रह रही थी। इधर लगभग डेढ़ माह पूर्व विवेक साह एवं उसके परिजनों के आग्रह पर गोपाल साह ने अपनी पुत्री नाती को ससुराल विदा किया था। विवेक साह को इस बात का संदेह था कि मृत मासूम उनका पुत्र नहीं है। इससे वह काफी दिनों से नाराज चल रहा था। हालांकि पत्नी उमा देवी की मानें तो मायके से आने के बाद पति पत्नी के बीच मधुर संबंध था। पुत्र को लेकर भी किसी तरह की परेशानी नहीं थी। इधर सूचना पर पहुंची कुर्साकांटा थाना एवं कुआड़ी थाना पुलिस ने अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी है। समाचार प्रेषण तक किसी भी पक्ष द्वारा संबंधित थाना में आवेदन नहीं दिया गया था। कहते हैं थानाध्यक्ष कुआड़ी।

घटना को लेकर थानाध्यक्ष रौशन कुमार सिंह ने बताया कि मायके या ससुराल पक्ष में से किसी भी पक्ष ने संबंधित मामले को लेकर आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजे जाने की जानकारी उन्होंने दी।
मासूम की मौत से परिजन शोकाकुल।
प्रखंड मुख्यालय स्थित वार्ड संख्या 10 में एक पिता द्वारा अपने दस माह के पुत्र की हत्या किये जाने का मामला सामने आने के बाद से बालक की मां बदहवास है। घटना के बाद से ही मासूम के घर परिजनों की भीड़ लगी है। घटना को लेकर सभी हतप्रभ हैं। मासूम अभी अपनी तोतली बोली में मम्मी-पापा भी बोलना शुरू नहीं किया था। वहीं मासूम का पिता ही हत्यारा है कि बात सुनकर सबों की आंखें नम तो कलयुगी पिता की कुकृत्य पर लोगों में आक्रोश में दिखा। 10 माह के मासूम की मां उमा देवी ने बताया कि दो वर्ष पूर्व पूर्णिया जिला के अमौर प्रखंड के खरहैया गांव निवासी गोपाल साह की पुत्री उमा देवी से शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पत्नी उमा देवी अपने मायके में ही थी। इधर लगभग डेढ़ माह पूर्व ससुराल वालों के मान-मनौव्वल के बाद दस माह का पुत्र को लेकर ससुराल आई थी. सब कुछ ठीक चल रहा था। शनिवार को पिता विवेक साह ने पुत्र ओम को बाइक पर घुमाने की बात कह कर ले गया। जहां पिता ने अपने ही मासूम पुत्र को शीशाबाड़ी पुल के नीचे फेंक दिया। इससे मासूम की मौत हो गयी. मृत मासूम की मां ने बताया कि अगर उन्हें हमसे किसी तरह की शिकायत थी तो इसकी सजा वे हमें देते मासूम ने उनका क्या बिगाड़ा था।