Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

एसएसबी 52वीं वाहिनी कैंप में खो-खो मैच हुआ आयोजन, मुख्यालय समवाय की टीम ने जीत की हासिल।

सारस न्यूज़, अररिया।

अधिकारी के साथ एसएसबी टीम के खिलाड़ी।

एसएसबी 52 वीं वाहिनी के कमांडेंट महेंद्र प्रताप के निर्देशन में कैंप स्थित खेल मैदान में खो-खो मैच का शनिवार को आयोजित किया गया। यह मैच मुख्यालय समवाय और डी समवाय के बीच खेला गया। रोचक मुकाबले में मुख्यालय समवाय की टीम ने जीत हासिल की। जवानों का मनोबल बढ़ाते हुए उप कमांडेंट उदय कुमार ने बताया कि खेल मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है। यह हमें स्वस्थ रखने, दिमाग की क्षमता को विकसित करने, सामरिकता का अभ्यास करने और टीमवर्क करने का अवसर प्रदान करता है। यह हमारे जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाता है और हमें सकारात्मक रूप से सोचने, संघर्ष करने एवं जीतने की क्षमता प्रदान करता है। साथ ही उप कमांडेंट ने दोनों टीमों को बधाई दी। इस दौरान मौके पर उप कमांडेंट पीएन सिंह उप कमांडेंट आनंद प्रकाश यादव, निरीक्षक उत्तम विश्वास, मुख्यालय आ महेश भाई (निर्णायक), आ राजेंद्र सिंह सहित अन्य बलकर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *