सारस न्यूज, अररिया।
नाबालिग के अपहरण से संबंधित स्थानीय थाना में दर्ज प्राथमिकी संख्या 233/25 के अभियुक्त
20 वर्षीय नीतीश कुमार राम, पिता सुरेश राम, ग्राम सैफगंज, वार्ड संख्या -05, थाना फारबिसगंज, जिला – अररिया को
फारबिसगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कांड की अपहृता नाबालिग को भी बरामद कर माननीय न्यायालय में बयान दर्ज कराया। इधर, नाबालिग के अपहरण कांड में गिरफ्तार अपहरणकर्ता युवक को पुलिस ने मंगलवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया। इस छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह के अलावा अ.नि. उपेंद्र शर्मा सहित अन्य कनीय पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल शामिल थे। थानाध्यक्ष ने इसकी पुष्टि की है।