सारस न्यूज, अररिया।
अररिया नगर थाना क्षेत्र के भगत टोला समीप बसंतपुर चचरी पुल से आधा किलोमीटर दूर परमान नदी में एक अज्ञात शव को स्थानीय लोगों ने बहते देखा। इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा शव को नदी के पानी से बाहर निकालते हुए नगर थाना पुलिस को सूचित किया। जिसमें नगर थाना पुलिस उक्त स्थान पर पहुंची व शव के शिनाख्त में जुट गई। इधर नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि एक अज्ञात शव स्थानीय लोगों द्वारा बरामद किया गया है। शव की स्थिति देखते हुए एक रोज पूर्व शनिवार की घटना घटित होने की जानकारी दी गई। हालांकि नगर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही शव के शिनाख्त में पुलिस जुट गई है।
