• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

19 से शुरू होगी मध्यमा की परीक्षा, करीब एक हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल।

सारस न्यूज, अररिया।

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड की मध्यमा परीक्षा 19 जनवरी 2024 से शुरू होगी। बोर्ड की ओर से परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किया गया है। जारी शेड्यूल के अनुसार 19 से 23 जनवरी तक परीक्षा होगी। सभी विषयों की सैद्धांतिक परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रैक्टिकल वाले विषयों की प्रैक्टिकल परीक्षा 29 व 30 जनवरी को आयोजित की जायेगी। प्रैक्टिकल की परीक्षा छात्र अपने विद्यालय में ही देंगे। संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक 02 से 03 फरवरी के बीच प्रैक्टिकल परीक्षा का मार्क्स फाइल बोर्ड के कार्यालय में जमा करेंगे।

क्या है मध्यमा परीक्षा का शेड्यूल:

19 जनवरी – संस्कृत व्याकरण – संस्कृत साहित्य

20 जनवरी – संस्कृत सामान्य – हिंदी

22 जनवरी – सामाजिक शिक्षा – अंग्रेजी

23 जनवरी – सामान्य विज्ञान – अतिरिक्त विषय (गणित, अर्थशास्त्र, पौरोहित्य गृह विज्ञान मैथिली, भोजपुरी संगीत)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *