• Thu. Apr 2nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

महिला थाना ने त्वरित कार्रवाई कर दुष्कर्म के दो आरोपी को किया गिरफ्तार।

सारस न्यूज, अररिया।

महिला थाना पुलिस द्वारा नव पदस्थापित महिला थानाध्यक्ष अंचला कुमारी के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें मिली जानकारी के अनुसार महिला थाना में दर्ज प्राथमिकी थाना कांड संख्या 08/24 व 09/24 के तहत दो आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि 23 फरवरी 2024 को दर्ज कांड संख्या 08/24 के तहत रानीगंज थाना व अररिया आरएस ओपी के संयुक्त क्षेत्र अंतर्गत रुपौली निवासी 24 वर्षीय आरोपी रिजवान पिता नजाम गिरफ्तार किया गया है। इधर महिला थाना कांड संख्या 09/24 के तहत नगर थाना के डमेली वार्ड संख्या 11 निवासी 20 वर्षीय हिदायत पिता मंजूर को पीड़िता के साथ जोर जबरदस्ती कर दुष्कर्म करने का आरोपी है। जिसमें दुष्कर्म करने के दोनों आरोपी युवक को गिरफ्तार कर महिला थाना पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *