महिलाओं को जागरूक करने और समाज में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ‘महिला संवाद’ कार्यक्रम निरंतर प्रभावशाली रूप से चल रहा है। इस पहल के माध्यम से न केवल महिलाएं, बल्कि पुरुषों में भी जागरूकता की लहर फैल रही है, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं।
हर आयोजन में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और उनके विचारों की प्रस्तुति इस बात का प्रमाण है कि वे अब अपने व्यक्तिगत, पारिवारिक और सामाजिक मुद्दों को लेकर खुलकर सामने आ रही हैं। उनके द्वारा उठाए गए विषयों के कारण कई समस्याओं का समाधान भी निकल रहा है, जिससे यह कार्यक्रम और भी सार्थक बन रहा है। महिलाओं को यह विश्वास होने लगा है कि ‘महिला संवाद’ में रखी गई बातें अनसुनी नहीं जातीं, बल्कि उन पर कार्रवाई भी होती है। यही कारण है कि महिलाओं की भागीदारी में लगातार वृद्धि हो रही है और वे आत्मविश्वास के साथ आगे आ रही हैं। यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत और सफल पहल बन चुकी है।
कार्यक्रम के 48वें दिन भी अररिया जिले में कुल 36 स्थानों पर महिला संवाद आयोजित किए गए, जिसमें लगभग 7067 महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान महिलाओं ने तीन शिक्षाप्रद लघु फिल्मों को ध्यान से देखा और उनसे जुड़ा संदेश ग्रहण किया। साथ ही, कार्यक्रम के दौरान वितरित रंगीन सूचना पत्र और मुख्यमंत्री का संदेश पत्र भी पढ़ा और समझा गया।
इस कार्यक्रम के दौरान एलईडी वैन के माध्यम से विभिन्न विषयों पर वीडियो दिखाए गए, जिनमें:
महिला सशक्तिकरण से संबंधित जानकारी (सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा),
जीविका की सफलता की कहानियां (ग्रामीण विकास विभाग द्वारा),
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार की विकास यात्रा से जुड़े दृश्य शामिल रहे।
इनका लोगों पर सकारात्मक असर पड़ रहा है।
महिलाएं अब सरकारी योजनाओं की जानकारी पाकर उत्साहित हो रही हैं और इनका लाभ उठाने की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं। साथ ही, उनकी ओर से व्यक्त की गई इच्छाओं और समस्याओं को प्राथमिकता से लिया जा रहा है। इन्हें पहले रजिस्टर में दर्ज किया जाता है, फिर मोबाइल एप पर अपलोड किया जाता है, जिससे संबंधित अधिकारी उन पर आवश्यक कार्रवाई कर सकें।
इस समावेशी और संवादात्मक प्रक्रिया के चलते ‘महिला संवाद’ कार्यक्रम लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय बन चुका है और यह समाज में महिलाओं की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम बनकर उभरा है।
सारस न्यूज़, अररिया।

Leave a Reply