वर्ष 2021 में फारबिसगंज थानाक्षेत्र में घटित हुए एक लूट कांड मामले में दर्ज प्राथमिकी संख्या 776/21 में विगत चार वर्षों से फरार चल रहे कांड के एक प्राथमिकी अभियुक्त को फारबिसगंज पुलिस ने सहरसा पुलिस के सहयोग से सहरसा थानाक्षेत्र में छापेमारी अभियान चला कर गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक चार वर्ष पूर्व घटित लूट कांड मामले में दर्ज प्राथमिकी के गिरफ्तार अप्राथमिकी अभियुक्त का नाम 32 वर्षीय कौशल रॉय वार्ड संख्या 33 थाना सहरसा जिला सहरसा निवासी बताया जाता है। गिरफ्तार अभियुक्त को फारबिसगंज पुलिस ने फारबिसगंज थाना ला कर गहन पूछताछ के बाद उसे सोमवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है। इस छापामारी टीम में फारबिसगंज थाना के अनि एसडी सिंह सहित अन्य कनीय पुलिस पदाधिकारियों व पुलिस बलों के अलावा सहरसा थाना के पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल शामिल थे। थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
सारस न्यूज़, अररिया।

Leave a Reply