फारबिसगंज थाना क्षेत्र में घटित एक चर्चित हत्या कांड के मुख्य आरोपित को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान फूल देवी उर्फ फूलो देवी, पति सुखल टुडू, निवासी ढोलबज्जा संथाली टोला, वार्ड संख्या 08, थाना फारबिसगंज, जिला अररिया के रूप में हुई है। वह थाना कांड संख्या 160/22 में नामजद थी और काफी समय से फरार चल रही थी।
अररिया एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत फारबिसगंज पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
छापेमारी टीम में शामिल अधिकारी: इस सफल अभियान का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने किया। उनके साथ पुलिस अवर निरीक्षक राजनंदनी सिंहा, प्रीति कुमारी तथा अन्य पुलिस बल मौजूद थे। थानाध्यक्ष ने पूरे घटनाक्रम की पुष्टि की है।
सारस न्यूज़, अररिया।

Leave a Reply