• Thu. Sep 11th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

अररिया में बड़ा पुलिस प्रशासनिक फेरबदल: एसपी के आदेश पर 28 अवर निरीक्षकों का तबादला।

सारस न्यूज़, अररिया।


जिले में कानून-व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त और प्रभावशाली बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार ने 28 पुलिस अवर निरीक्षकों (Sub Inspectors) का थाना स्तर पर व्यापक फेरबदल किया है। यह स्थानांतरण गोपनीय शाखा द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के माध्यम से अधिसूचित किया गया है।

इस अचानक लिए गए निर्णय के तहत कई महिला हेल्प डेस्क, अनुसंधान इकाई तथा बाल कल्याण से जुड़े पदों पर भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।

प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं:

  • पुअनि शिल्पा कुमारी (अररिया नगर) → भरगामा थाना, अनुसंधान इकाई (महिला हेल्प डेस्क व बाल कल्याण अधिकारी)।
  • पुअनि अंकुर → फारबिसगंज थाना, अनुसंधान इकाई।
  • पुअनि काजल कुमारी → फारबिसगंज थाना, अनुसंधान इकाई व महिला हेल्प डेस्क।
  • पुअनि सुभाष कुमार → फारबिसगंज थाना, अनुसंधान इकाई।
  • पुअनि आराधना कुमारी → नरपतगंज थाना, अनुसंधान इकाई व महिला हेल्प डेस्क।
  • पुअनि सिमरन दरख्शां → जोकीहाट थाना, अनुसंधान इकाई व महिला हेल्प डेस्क।
  • पुअनि सरोज कुमार → साइबर थाना, अनुसंधान इकाई।
  • पुअनि पूजा कुमारी (आरएस थाना) → महिला थाना, अनुसंधान इकाई।
  • पुअनि त्रिपुरारी कुमार → फारबिसगंज थाना, अनुसंधान इकाई।
  • पुअनि नितेश सिंह (जोकीहाट) → भरगामा थाना, अनुसंधान इकाई।
  • पुअनि सुधा कुमारी (महिला थाना) → आरएस थाना, अनुसंधान इकाई व महिला हेल्प डेस्क।
  • पुअनि प्रियंका कुमारी (महिला थाना) → अररिया नगर थाना, अनुसंधान इकाई।
  • पुअनि प्रभा कुमारी → फारबिसगंज थाना, अनुसंधान इकाई।
  • पुअनि प्रीति कुमारी → महिला थाना, अपर थानाध्यक्ष।
  • पुअनि लक्ष्मी कुमारी → महिला थाना, अनुसंधान इकाई व बाल कल्याण अधिकारी।
  • पुअनि प्रिया कुमारी → रानीगंज थाना, अनुसंधान इकाई व महिला हेल्प डेस्क।
  • पुअनि सरोज कुमारी वर्मा → रानीगंज थाना, अनुसंधान इकाई।
  • पुअनि अमरेंद्र कुमार सिंह → अररिया नगर थाना, अनुसंधान इकाई।
  • पुअनि अंजू कुमारी → अररिया नगर थाना, अनुसंधान इकाई व बाल कल्याण अधिकारी।
  • पुअनि नीतू कुमारी → फुलकाहा थाना, अनुसंधान इकाई व महिला हेल्प डेस्क।
  • पुअनि पूजा शर्मा → जोगबनी थाना, अनुसंधान इकाई व महिला हेल्प डेस्क।
  • पुअनि रूपा कुमारी → अररिया थाना, अनुसंधान इकाई व महिला हेल्प डेस्क।
  • पुअनि अखिलेश कुमार → आरएस थाना, अनुसंधान इकाई।
  • पुअनि राज नारायण यादव → अररिया थाना, अनुसंधान इकाई।
  • पुअनि पूजा कुमारी → रानीगंज थाना, अनुसंधान इकाई।
  • पुअनि अंजना रंजन → अररिया थाना, अनुसंधान इकाई (डाटा सेंटर)।
  • पुअनि अमित कुमार प्रथम → अररिया थाना, अनुसंधान इकाई।
  • पुअनि निरंजन कुमार (पुलिस केंद्र, अररिया) → नरपतगंज थाना, अनुसंधान इकाई।

एसपी का निर्देश:

पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल अपने-अपने नए स्थान पर योगदान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है, ताकि किसी भी प्रकार की प्रशासनिक असमंजस की स्थिति न बने।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *