• Fri. Dec 12th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि योजना अंतर्गत मत्स्य कृषकों का NFDP पर अनिवार्य निबंधन।

सारस न्यूज़, अररिया।

प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना (PM-MKSSY) के अंतर्गत राष्ट्रीय मत्स्य पालन डिजिटल प्लेटफार्म (NFDP) पर जिले के सभी मत्स्य कृषकों, मत्स्यजीवी सहयोग समितियों के सदस्यों और मत्स्य विभाग से लाभान्वित सभी मत्स्य पालकों/कृषकों का ऑनलाइन निबंधन किया जाना अनिवार्य है। इस निबंधन के लिए आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, समिति की सदस्यता संख्या (यदि समिति के सदस्य हों), और बैंक खाता संख्या की आवश्यकता होती है।

राष्ट्रीय मत्स्य पालन डिजिटल प्लेटफार्म (NFDP) पर निबंधन के लिए https://nfdp.dof.gov.in/ वेबसाइट उपलब्ध है। मत्स्य कृषक अपने नजदीकी ग्राहक सेवा केंद्र (CSC) से भी अपना निबंधन करा सकते हैं। इस प्रक्रिया में सहायता हेतु अररिया जिले के ग्राहक सेवा केंद्र के जिला सलाहकार श्री रविन्द्र कुमार (मोबाइल नंबर: 7011986197, 8092434505) से संपर्क किया जा सकता है।

इस संबंध में जिला मत्स्य पदाधिकारी सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, अररिया ने जानकारी दी कि दिनांक 04.10.2024 को निदेशक मत्स्य, बिहार, पटना की अध्यक्षता में आयोजित वेबिनार में जिले के अधिक से अधिक मत्स्य कृषकों, मत्स्यजीवी सहयोग समितियों के सक्रिय सदस्यों और मत्स्य विभाग से लाभान्वित पालकों का निबंधन कराने के निर्देश प्राप्त हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *