भूमि से संबंधित वादों के निपटारे को लेकर आदर्श थाना फारबिसगंज परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। आयोजित जनता दरबार में सीआई विकास कुमार सिंह व स्थानीय थाना के पुलिस पदाधिकारी हरेंद्र कुमार ने भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निपटारे के लिए आवेदन देने वाले वादी व प्रतिवादी दोनों पक्षों को सुना तथा कागजातों का अवलोकन कर वादों की सुनवाई व निष्पादन किया। जनता दरबार में भूमि विवाद से संबंधित वादों के निष्पादन के लिए आवेदन देने वाले कई वादी व प्रतिवादी पक्षों की बातों को अंचल निरीक्षक और पुलिस पदाधिकारियों ने गंभीरता पूर्वक सुना और कागजातों का अवलोकन करने के उपरांत वादी व प्रतिवादी दोनों को अगली तिथि को जनता दरबार में कागजात प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
सारस न्यूज, अररिया।

Leave a Reply