प्रखंड के मझुआ पंचायत के रानीगंज डुमरिया वार्ड संख्या 01 में मंगलवार देर रात भीषण अग्निकांड में चार घर पूरी तरह जलकर खाक हो गए। इस हादसे में नगद, खाद्यान्न, फर्नीचर, कपड़े, जेवरात सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए। अनुमान है कि पीड़ित परिवारों को लगभग दस लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात अचानक प्रतिमा देवी (पति प्रयागचंद मंडल), प्रमिला देवी (पति महेश मंडल), अनिल कुमार (पिता प्रयागचंद मंडल), और दिनेश कुमार मंडल (पिता घौसी मंडल) के घरों में आग लग गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही घर के लोग चीख-पुकार करते हुए घर से बाहर निकले। उनकी आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चापाकल, मोटर आदि से आग बुझाने की कोशिश करने लगे।
सूचना पाकर प्रखंड कार्यालय स्थित अग्निशमन कार्यालय से दमकल वाहन घटनास्थल पर पहुंचा। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
पीड़ित परिवारों ने बताया कि वे रात का खाना खाकर सो रहे थे, तभी अचानक आग लग गई। घर से निकलने के अलावा उनके पास और कोई विकल्प नहीं था। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि जब तक दमकल आग बुझा पाती, तब तक चारों घर और उनका सारा सामान जलकर राख हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष और पूर्व जिला परिषद सदस्य दिलीप पटेल पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी लेते हुए उन्हें सांत्वना दी और सीओ से बात कर पीड़ित परिवारों को सरकारी मुआवजा दिलाने की मांग की।
अंचलाधिकारी ललन कुमार ठाकुर ने कहा, “मझुआ पंचायत के रानीगंज डुमरिया वार्ड संख्या 01 में आग लगने की सूचना मिली है। संबंधित पंचायत के राजस्व कर्मचारी को जांच के लिए भेजा गया है। पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।”
सारस न्यूज, अररिया।

Leave a Reply