सारस न्यूज़, अररिया।
प्रदीप कुमार सिंह ने तीसरी बार सांसद पद पर जीत दर्ज कर भाजपा की बढ़ाई मान-प्रतिष्ठा – दिलीप जयसवाल।
मंत्री दिलीप जयसवाल सांसद प्रदीप कुमार सिंह को पुष्पगुच्छ देते हुए, मौजूद अररिया भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा।
अररिया संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव 2024 में मिली जीत के बाद निवर्तमान सांसद प्रदीप कुमार सिंह के दिल्ली स्थित आवास पर बधाइया देने वालों का तांता लगा हुआ है। दिल्ली में रहने वाले अररिया वासियों सहित कई सांसद एवं बिहार सरकार के मंत्री सांसद प्रदीप को बधाई देने पहुंच रहे हैं। इसी दौरान दिल्ली स्थित आवास पर बधाई देने पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जयसवाल ने बताया कि लगातार तीसरी बार भारत गणराज्य का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं। उनके नेतृत्व में भारत विश्व मानस पटल पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा का सीट भले ही कम हुआ हो। लेकिन देशवासियों का विश्वास कम नहीं हुआ है। बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जयसवाल ने कहा कि अररिया हम सभी भाजपाइयों के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई थी। जिसमें हम सभी को विजय प्राप्त हुआ है। इससे पूर्व दरभंगा से सांसद गोपाल जी ठाकुर ने भी अपने समर्थकों के साथ आकर प्रदीप कुमार सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मौके पर अररिया भाजपा के जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा भी मौजूद थे