• Sat. Apr 11th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

चेतन फाइनेंस बैंक कर्मी से बदमाशों ने दिन दहाड़े रूपये लूटा।

सारस न्यूज, अररिया।

शुक्रवार को थानाक्षेत्र के नया भरगामा पंचायत में एक बाईक पर सवार बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर एक प्राईवेट कंपनी के कलैक्शन एजेंट से एक लाख 38 हजार 90 रुपए लूटपाट कर फरार हो गए घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चेतन इंडिया फाइनेंस प्राइवेट बैंक के एक कलेक्शन कर्मी सुमन कुमार से बाइक सवार तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर ‌लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया है. बताया गया कि कलैक्शन कर्मी नया भरगामा पंचायत के पांच सेंटर से रुपए वसूली कर शुक्रवार की दोपहर दिन के लगभग 1 बजे कलैक्शन के रुपए लेकर वसूली के लिए दूसरे सेंटर जा रहे थे.इसी क्रम में वार्ड संख्या 8 कदमाहा गांव में अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर उसका रूपया लूट लिया. वहीं लूट कांड के बाद लूट कांड को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश काला रंग की अपाचे बाइक से भागने में सफल रहा.मामले को लेकर भरगामा के चेतन इंडिया फाइनेंस बैंक में कार्यरत पीड़ित कलैक्शन कर्मी पूर्णिया जिला के मीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत घरारी वार्ड संख्या 5 निवासी कलानंद यादव के पुत्र सुमन कुमार ने बताया कि शुक्रवार को थानाक्षेत्र के नया भरगामा के पांच सेंटर पर किसती वसूली कर वापस वसूली करने के लिए दूसरे केंद्र की पर जा रहे थे. इसी दौरान नया भरगामा पंचायत के वार्ड संख्या आठ कदमाहा गांव के समीप पुर्व से घात लगाकर एक काले रंग के अपाचे बाइक पर सवार तीन बदमाश अगनियास्त्र का भय दिखाकर रुकवाया. उसके बाद पिस्तौल सटाकर व धक्का मुक्की करते हुऐ उसके पीठ पर रखा बैग छीन लिया. बताया सभी अपराधी का चेहरा ढका हुआ था.पीड़ित कलेक्शन कर्मी ने बताया बेग में कलेक्शन का एक लाख 38 हजार 90 रुपए कलेक्शन से वसूली गई राशि था.जिसे वह भरगामा बाजार स्थित बैंक जमा करना था.उसे छीन कर फरार हो गया. इधर चेतन इंडिया फाइनेंस बैंक के आरएम रंगिला कुमार , एसएम सागर कुमार व पीड़ित कलेक्शन कर्मी सुमन कुमार ने भरगामा थाना में पत्रकारों को बताया कि मामले को लेकर घटना के बाद उन लोगों के द्वारा भरगामा पुलिस को मोबाइल पर भी सूचना दी गई थी. उन लोगों ने बताया पीड़ित कर्मी द्वारा इस मामले को लेकर लिखित आवेदन दिया जा रहा है. इधर भरगामा थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया वह आवश्यक काम से बाहर है. आवेदन मिलने के बाद मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
फोटो – पीड़ित चेतन इंडिया फाइनेंस प्राइवेट बैंक के कलेक्शन कर्मी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *