• Wed. Apr 8th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सांसद ने बैंक लूट की घटना को बताया जंगल राज पार्ट टू।

सारस न्यूज, अररिया।

अररिया शहर के एडीबी चौक स्थित एक्सिस बैंक में दिन दहाड़े हुए बैंक लूट कांड की घटना के बाद सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन पर जमकर हमला बोला है। सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने दिनदहाड़े बैंक लूट कांड को शर्मनाक बताते हुए जंगल राज पार्ट टू बताया है। उन्होंने बताया कि सदर एसडीपीओ आवास के 100 फिट की दूरी पर इतनी बड़ी बैंक लूट की घटना पुलिस की निकम्मेपन को दर्शाता है। सांसद ने बताया कि मई 2022 में भी बैंक ऑफ इंडिया में लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। उक्त घटना की अभी तक उद्भेदन नहीं हो पाई है। फिर इतनी बड़ी लूट निश्चित रूप से पुलिस प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है। वहीं सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने भ्रष्ट अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *