सारस न्यूज़, अररिया।
लोकसभा में “वक्त संशोधन विधेयक” समेत कई महत्वपूर्ण विधेयकों के सफलतापूर्वक पारित होने के बाद अररिया के सांसद श्री प्रदीप कुमार सिंह के अपने संसदीय क्षेत्र आगमन पर भारतीय जनता पार्टी अररिया जिला इकाई की ओर से जोरदार स्वागत किया गया।
सांसद के अररिया पहुंचने पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आदित्य नारायण झा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका फूलों का गुलदस्ता, अंगवस्त्र और मिठाइयों से स्वागत कर अपनी खुशी का इज़हार किया। इस मौके पर जिला महामंत्री श्री आकाश राज समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद श्री प्रदीप कुमार सिंह ने लोकसभा में पारित विधेयकों को ‘देशहित में ऐतिहासिक कदम’ बताया। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, लोजपा नेता श्री चिराग पासवान, हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जीतन राम मांझी, राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख श्री उपेंद्र कुशवाहा सहित एनडीए के सभी सहयोगी दलों का आभार व्यक्त किया।
सांसद ने कहा कि यह विधेयक देश के संविधान और लोकतंत्र को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि एनडीए सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर आगे बढ़ते हुए देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएगी।