Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

दस साल से फरार इनामी अपराधी नौशाद अली भारत-नेपाल सीमा से गिरफ्तार।

सारस न्यूज़, अररिया।

जोगबनी पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा से कई मामलों में वांछित अपराधी नौशाद अली को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। जोगबनी थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद ने जानकारी देते हुए बताया कि नौशाद अली, जो नेपाल का नागरिक है, लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं।

थानाध्यक्ष ने बताया कि लगभग आठ से दस वर्ष पूर्व नौशाद अली अररिया कोर्ट में पेशी के दौरान कोर्ट परिसर से फरार हो गया था। गिरफ्तार अपराधी पर फारबिसगंज थाना में निम्नलिखित मामले दर्ज हैं:

  • कांड संख्या 745/18, भादवि की धारा 380/411
  • कांड संख्या 913/18, धारा 380/411
  • कांड संख्या 905/18
  • कांड संख्या 861/18
  • कांड संख्या 874/18

इसके अतिरिक्त, अररिया थाना में कांड संख्या 185/19, भादवि की धारा 224/225 के तहत मामला दर्ज है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि नौशाद अली नेपाल के रानी बस्ती, वार्ड संख्या 17 का निवासी है और वह भारतीय क्षेत्र में लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता रहा है। वहीं, उसकी पत्नी राशिदा खातून उर्फ चंचलिया की भी पुलिस को कई मामलों में तलाश है।

गिरफ्तार अपराधी को जोगबनी पुलिस ने फारबिसगंज पुलिस को सुपुर्द कर दिया है, जहां उससे आगे की पूछताछ की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *