सारस न्यूज, वेब डेस्क।
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की जिला स्तरीय इकाई का गठन सफलतापूर्वक किया गया, जिसकी घोषणा जिलाध्यक्ष गौतम चंद्रवंशी ने की। इस नई टीम के गठन का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को बूथ स्तर तक जोड़ना और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है। इसी सोच के तहत ऊर्जावान और जुझारू कार्यकर्ताओं को टीम में अहम जिम्मेदारियां सौंपी गईं हैं।
नई टीम के सभी सदस्यों ने आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को विजय दिलाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनहितकारी योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने का भी संकल्प लिया गया।
घोषित टीम में जिला उपाध्यक्ष के रूप में रोहित चौधरी, मधुकर सिंह, गगनदीप सिंह, सन्नी झा, राहुल साहा, शुभम साहा और बलदेव सिंह को स्थान मिला है। वहीं जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दीपम सरकार और रतन सिंह को सौंपी गई है। जिला मंत्री बनाए गए हैं रवि दास, लक्ष्मण झा, अजय ठाकुर, विवेक साह, अंकुश राज, देव गुप्ता और ऋषभ सिंह।
जिला कोषाध्यक्ष के रूप में जय जालान तथा सह-कोषाध्यक्ष के रूप में अंकित जैन को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी अधिवक्ता आशीष कश्यप को दी गई है।