सारस न्यूज़, अररिया।
जोगबनी में सीमा स्तंभ संख्या 179/2 से लेकर टिकुलिया बस्ती स्थित नाला तक अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। इस अभियान में 56वीं बटालियन के उप कमांडेंट पूर्णेंदु प्रभाकर, नप जोगबनी की कार्यपालक पदाधिकारी मीनाक्षी कुमारी, फारबिसगंज सीओ रवि राज, और जोगबनी पुलिस की टीम शामिल रही।
अभियान के दौरान नोमेंसलैंड में अस्थायी रूप से रखे गए नाद, बांस के खुटे, जानवरों के गोहाल आदि को हटाया गया। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को चेतावनी दी कि नोमेंसलैंड में किसी भी प्रकार का निर्माण या अतिक्रमण न करें।

इसके बाद, 5 किलोमीटर के भारतीय क्षेत्र में नेताजी चौक से नगर परिषद कार्यालय तक की सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। सर्वेक्षण के बाद कपिलेश्वर दास के कच्चे मकान को छोड़कर सभी अतिक्रमण को हटाया गया। अंचल अधिकारी ने कपिलेश्वर दास को जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया।
