अररिया जिला में बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति में बीजेपी के जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा और जेडीयू के जिला अध्यक्ष आशीष पटेल को उपाध्यक्ष के रूप में मनोनित किए जाने पर अररिया नगर बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए दोनों उपाध्यक्षों और समिति के अन्य सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा और गंगा ऋषिदेव को शिवपुरी वार्ड नंबर 9 में कविता देवी के आवास पर अंग वस्त्र के साथ सम्मानित किया गया। सभी सदस्यों के उत्तम कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं। बधाई देने वालों में अररिया विधानसभा प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष नवीन यादव, नगर अध्यक्ष संजय अकेला, अनिल श्रीवास्तव, संजीव पासवान, पूनम यादव, राजभूवन यादव, सतीश कुमार, बूचनी देवी, महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष रीना जैन, कविता देवी, कनकलाता झा और अन्य दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।
सारस न्यूज़, अररिया।

Leave a Reply