• Fri. Sep 12th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

कुख्यात अपराधी चुनमुन झा एनकाउंटर में ढेर, पूर्णिया और आरा लूटकांडों में था शामिल।

शशि कोशी रोक्का, सारस न्यूज़, किशनगंज।

बिहार के अररिया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें कुख्यात अपराधी चुनमुन झा मारा गया। चुनमुन झा पूर्णिया और आरा के तनिष्क शोरूम में हुई लूटकांडों में शामिल था। एनकाउंटर के दौरान एसटीएफ के तीन जवान घायल हुए हैं, जिनमें नरपतगंज थानेदार कुमार विकास और एसटीएफ के जवान मोहम्मद मुश्ताक, शहाबुद्दीन शामिल हैं। एक अन्य बदमाश भी घायल हुआ, लेकिन वह फरार हो गया।

पुलिस को सूचना मिली थी कि चुनमुन झा अपने गैंग के साथ नरपतगंज में छिपा है। पटना एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने थलहा नहर के पास बदमाशों की घेराबंदी की, जिसके दौरान दोनों ओर से गोलीबारी हुई। चुनमुन झा को तीन गोलियां लगीं और उसे घायल अवस्था में अररिया सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मौके पर एसपी अंजनी कुमार समेत पुलिस के अन्य अधिकारी पहुंच गए थे। इस मुठभेड़ में स्थानीय लोग मेहनाज प्रवीण और अजमुन खातून को भी चोटें आई हैं। सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर प्रदीप कुमार ने चुनमुन झा की मौत की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *