• Fri. Sep 12th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

अब अररिया मय थाई के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे अपना दम।

सारस न्यूज़, अररिया।

अररिया कॉलेज के प्रधानाचार्य के साथ चयनित खिलाड़ी।

अररिया कॉलेज से मय थाई मार्शल आर्ट के चयनित 15 खिलाड़ियों ने भागलपुर में आयोजित राज्यस्तरीय स्पर्धा में गत दिनों बाजी मारी। जिसमें 14 खिलाड़ियों ने गोल्ड तो 01 खिलाड़ी को सिल्वर मेडल से नवाजा गया। इसको लेकर अररिया कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ अशोक पाठक ने बताया कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य युवाओं की खेलों के प्रति रूचि को बढ़ावा देना व उनकी ऊर्जा को रचनात्मक व सकारात्मक दिशा में लगाना है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे जैसी बुराई से दूर रखने व खेलों के माध्यम से उनकी शारीरिक व मानसिक स्थिति को मजबूत करने के लिए ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। वहीं खेल पदाधिकारी डॉ मुकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि आज आवश्यकता है कि युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित किया जाए व इस तरह का आयोजन इस दिशा में सकारात्मक कदम है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में खेलों को बड़े स्तर पर प्रोत्साहित करने की जरूरत है। वहीं मय थाई के उपाध्यक्ष कन्हैया कुमार मिश्रा ने बताया कि खेलों में बढ़ते स्कोप के कारण आज इसमें तरह-तरह के कैरियर व काम निकलकर सामने आ रहे हैं। स्पोर्ट्स मैनेजमेंट, खेलों का सामान तैयार करना, खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करना, उनके खानपान व स्वास्थ्य की देखभाल आदि, ऐसे कई क्षेत्रों में युवा अपना कैरियर बना सकते हैं। संतोष कुमार ने बताया कि 11 से 12 मई 2024 को भागलपुर में हुए बिहार राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में अररिया मय थाई संघ दूसरे स्थान पर रही। जिसमें 14 खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक तो एक खिलाड़ी ने रजत पदक प्राप्त किया। इसके बाद राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ी गुवाहाटी असम में खेलेंगे। बताया गया कि राष्ट्रीय स्तर की यह फाइटिंग स्पर्धा आगामी 25 मई से 30 मई तक होने जा रही है। यह जानकारी अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी सह कोच संतोष कुमार ने दिया। मौके पर संघ के उपस्थित अररिया कॉलेज अररिया के स्पोर्ट्स ऑफिसर मय थाई के अध्यक्ष डॉ मुकेश कुमार सिन्हा व अररिया कॉलेज अररिया के प्रधानाचार्य डॉ अशोक पाठक सहित बबलू कुमार भूषण, छात्र नेता अजीत रंजन व अन्य ने सभी खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *