सारस न्यूज, अररिया।
अररिया जिला मुख्यालय की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने के उद्देश्य से नपं प्रशासन द्वारा सोमवार की दोपहर शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। सोमवार को एकाएक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने से दुकानदार में हड़कंप मच गया। यह अभियान अररिया नपं के इओ भवेश कुमार के नेतृत्व में चलाया गया है। जिसमें नपं के टैक्स कलेक्टर अनंत कुमार ठाकुर और अन्य टैक्स कलेक्टर की अगुवाई में यातायात थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष शाहिद खान तथा नगर थाना से प्रशिक्षु एसआई सिमरन दरखंशा सदल बल भी मौजूद थे। वहीं नपं प्रशासन द्वारा ट्रैक्टर की भी व्यवस्था की गई थी। जिसमें सड़क पर पड़े शेड और चांदनी चौक से लेकर वर्मा सेल तक अतिक्रमण हटाया गया। जिसमें दुकानदारों से 8.5 हजार रुपए जुर्माने की राशि वसूल की गई है। मौके पर अररिया नपं के कर्मियों में टैक्स कलेक्टर अनंत ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर, खुर्शीद, संजय पासवान, मुजफ्फर सहित अन्य नप कर्मी उपस्थित थे। इधर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को लेकर नगर थाना और यातायात की पुलिस टीम भी शामिल थी।