Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

अररिया आगमन पर जनता दरबार में डीआईजी ने सुनी दर्जनों लोगों की फरियाद, एसपी को दिए आवश्यक निर्देश।

सारस न्यूज़, अररिया।

एसपी कार्यालय में लोगों की फरियाद सुनते डीआईजी विकास कुमार व मौजूद एसपी।

शुक्रवार को अररिया आगमन पर डीआईजी विकास कुमार ने एसपी कार्यालय में जनता दरबार के दौरान एसपी की मौजूदगी में संयुक्त रूप से दर्जनों लोगों की फरियाद सुनी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जन शिकायत निवारण सुनवाई जन-जन की ओर बढ़ते कदम के तहत हरेक शुक्रवार की भांति पुनः जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें डीआईजी द्वारा दर्जनों फरियादियों के मामले की सुनवाई हुई। डीआईजी विकास कुमार द्वारा एसपी अमित रंजन की मौजूदगी में आए लोगों की बारी-बारी से फरियाद सुनी गई। इस दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से आए फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्या को डीआईजी के समक्ष रखा। जिस पर डीआईजी ने एसपी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। कुछ मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया। शेष मामले को संबंधित थानाध्यक्ष के समक्ष निष्पादन के लिए भेजा गया। एसपी ने बताया कि सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि जनता दरबार में जो भी मामले जाते हैं। उसे त्वरित गति से निष्पादन कर जानकारी दें। एसपी ने बताया कि जिला पुलिस कार्यालय में शुक्रवार को विशेष रूप से साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। पीड़ित लोग जनता दरबार में अपनी समस्या से संबंधित आवेदन व जानकारी दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *