सारस न्यूज, अररिया।
आम नागरिकों की सेवा को कर्तव्य पूर्वक निभाने का प्रण लेते नगर थाना के पुलिस कर्मी।
बिहार पुलिस दिवस पर जिले के सभी थाना व ओपी के पुलिस कर्मियों ने स्थानीय थानाध्यक्ष के समक्ष जन विश्वास संकल्प हमारा कार्यक्रम के तहत कार्य के प्रति अपनी जिम्मेदारी व कर्तव्य की सामूहिक शपथ ली। नगर थाना परिसर में अपर थानाध्यक्ष कुमार ऋषि राज के समक्ष पुलिस कर्मियों ने आम नागरिकों की सेवा को कर्तव्य पूर्वक निभाने का प्रण लिया। मौके पर अपर थानाध्यक्ष कुमार ऋषि राज ने बताया कि नागरिकों में पुलिस के प्रति सकारात्मक भाव जगाना हमारा कर्तव्य है। पुलिस के प्रति नागरिकों में कोई भय नहीं हो। ऐसा प्रयास होना चाहिए। जनता में पुलिस के प्रति विश्वास जगाना भी हमारा कर्तव्य है। मौके पर एसआई अंकुर कुमार, निरंजन कुमार, मुंशी धर्मेंद्र सिंह, राजा, राणा सहित एक दर्जन पुलिस कर्मी मौजूद थे।