सारस न्यूज, अररिया।
नगर थाना पुलिस ने 109 दप्रस के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मिली खबर के मुताबिक नगर थाना दैनिक संख्या 530/05/13/24 के तहत नगर थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदु ने बैरगाछी वार्ड संख्या 12 निवासी तौसीफ पिता मोजीब को गिरफ्तार किया है। जिसमें नगर थाना में थानाध्यक्ष ने कागजी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
