तीन राज्यों के चुनाव में मिली सफलता से भाजपा कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। जिसमें अररिया भाजपा के कार्यकर्ता-नेता भी पार्टी की इस सफलता के जश्न में डूबे हुए हैं। अररिया भाजपा के लोकसभा मीडिया प्रभारी सह संयोजक अभिनव कुमार उर्फ किमी आनंद ने अपना बयान जारी करते हुए कहा है कि हर घर मोदी, घर-घर मोदी, मोदी है तो मुमकिन है…यह नारा नहीं, हकीकत है। तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा है कि आप चाहे कितनी भी पार्टी मिलकर कोई भी गठबंधन बना लें पर जीत की गारंटी प्रधानमंत्री मोदी जी के अलावा कोई नहीं ले सकता है। इसीलिए तो कहते हैं एक अकेला सब पर भारी। चुनाव परिणाम से यह सिद्ध हो गया है कि अब जनता भारत को तोड़ने वाले के बदले जोड़ने वाले पर भरोसा करती है। जातिवाद के बदले विकास की राजनीति करने वाली पार्टी की सोच का साथ देती है। उन्होंने कहा कि भाजपा की यह जीत दर्शाता है कि मोदी जी के प्रति जनता का विश्वास और भरोसा और भी ज्यादा बढ़ गया है। कुछ ऐसा ही परिणाम आगामी लोकसभा चुनाव में भी दिखेगा और भाजपा जनता के आशीर्वाद से आगे भी प्रचंड बहुमत से चुनाव जीतेगी। किमी आनंद ने छत्तीसगढ़ के नये मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी, मध्य प्रदेश के नये मुख्यमंत्री मोहन यादव जी व राजस्थान के नये मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा जी को सीएम मनोनित होने पर बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी है। साथ ही उन्होंने कहा है कि भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं के लिए यह एक उदाहरण है। भाजपा ही एक मात्र पार्टी है, जो तमाम कार्यकर्ताओं की पार्टी है। इसके अलावा किसी भी अन्य पार्टी में इस तरह से कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं है।
सारस न्यूज, अररिया।

Leave a Reply