Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

दहेज की मांग व पीड़िता के साथ मारपीट करने के आरोप में एक गिरफ्तार।

सारस न्यूज, अररिया।


महिला थाना पुलिस ने चार माह पहले हुए प्राथमिकी में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जिसमें जोकीहाट थाना क्षेत्र के पथराबाड़ी सतघड़ा वार्ड नंबर 06 निवासी पीड़िता के दिए आवेदन में बताया गया है कि उनकी शादी मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार बीते वर्ष 2022 में जोकीहाट के भेलागंज निवासी मो जसीम (28) पिता वसीकुर्रहमान से हुई है। शादी के समय पीड़िता के माता-पिता और रिस्तेदारों ने 05 लाख रुपये का उपहार स्वरूप और एक बाइक देकर अपनी बेटी को ससुराल विदा किया था। कुछ दिन तक ससुराल में सबकुछ ठीक से रहने के बाद पीड़िता को ससुराल पक्ष के सभी लोग शारीरिक और मानसिक प्रताडना रूप से प्रताड़ित करने लगे। साथ ही गाली-गलोज और मारपीट भी करना शुरू कर दिया गया। जिसमें पीड़िता सबकुछ को सहती रही। इस बीच पीड़िता 03 माह की गर्भवती हो गई। जिसमें पीड़िता के साथ मारपीट के क्रम में उसके पति मो जसीम ने पीड़िता के पेट में जोरदार लात मार दिया। जिसके कारण पीड़िता का रक्तस्राव शुरू हो गया और गर्भपात हो गया। जिसमें पीड़िता ने महिला थाना में ससुराल के (पति) मो जसीम पिता मो वसीकुर्रहमान, (ससुर) वसीकुर्रहमान पिता स्व सैदूल, (सास) रूखसाना पति मो० वसीकुर्रहमान, (चचेरा ससुर) मसीब पिता स्व सैदूल, (चचेरी ननद) किसबर पति मो शाहिद, (चचेरी ननद) चांदनी पिता मो शाहिद, (चचेरी गोतनी) शाहीन पति मो हबीच, (चचेरा ससुर) मो हवीच पिता स्व० हसीच, सभी भेलागंज वार्ड नंबर 09 पचांयत पथराबाडी थाना जोकीहाट निवासी द्वारा एकमत होकर पीड़िता से दहेज में नगद 05 लाख रुपए और 04 चक्का वाहन दहेज में लाने की मांग करने लगे। जिसमें पीड़िता के मना करने पर सभी ससुराल पक्ष के लोगों ने क्रोधित होकर गाली-गलौज देते हुए धक्का मारकर पीड़िता को घर से निकाल दिया। पीड़िता के परिजन के पंचायती करवाने के बाद भी ससुराल पक्ष के लोगों ने एक न सुनी। जिसमें पीड़िता ने महिला थाना में सभी आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें महिला थाना पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर कांड संख्या 31/23 के तहत एक आरोपी वसीकुर्रहमान पिता स्व सैदूल को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *