सारस न्यूज, अररिया।
बिहार में एनडीए की नई सरकार बनने के बाद से तबादले का दौर जारी है। दो आइएएस, 73 डीएसपी और बिहार प्रशासनिक सेवा के 158 अधिकारियों का तबादला किया गया है। अब 163 इंस्पेक्टर को प्रोन्नति दिया गया है। जिसमें 163 पुलिस निरीक्षक (इंस्पेक्टर) को प्रोन्नति देते हुए पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) बनाया गया है।


इसे लेकर मिली जानकारी के अनुसार पुलिस निरीक्षक और समकक्ष कोटि के अधिकारी को पुलिस उपाधीक्षक बनाया है। गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। जिसमें अररिया सर्किल इंस्पेक्टर विश्वजीत सिंह और फारबिसगंज थानाध्यक्ष आफताब अहमद को प्रोन्नति मिलते हुए डीएसपी पद पर सुशोभित किया गया है।
