सारस न्यूज़, अररिया।
सदर अस्पताल में घायल का इलाज करवाते 112 पुलिस वाहन अधिकारी।
नगर थाना क्षेत्र के जीरो माइल में एक पिकअप वाहन ने एक बाइक पर सवार दो लोगों को ठोकर मारकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची 112 पुलिस वाहन ने बाइक पर सवार दोनों व्यक्ति को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया। जानकारी देते 112 वाहन के चालक करण सिंह ने बताया कि दोनों घायल में नगर थाना क्षेत्र का मिर्जापुर वार्ड संख्या 14 निवासी विकास कुमार पिता भागवत पंडित और जलालगढ़ थाना क्षेत्र का केमा वार्ड संख्या 02 निवासी सुदामा कुमार पिता सदा पंडित है। इधर चिकित्सक ने बताया कि घायलों में एक का पैर टूट गया है। वहीं दूसरा घायल खतरे से बाहर है।