जैव विविधता प्रबंधन समितियों की ऑनलाइन सम्मेलन अररिया जिला अंतर्गत वन संसाधन केंद्र करियात में आयोजित किया गया। जिसमें प्रखंड एवं जिलास्तर के जैव विविधता प्रबंधन समिति के सदस्यगण, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी, अररिया अनुमंडल के जीविका दीदी एवं फारबिसगंज वन प्रक्षेत्र के सभी वन कर्मी उपस्थित रहे। जैव विविधता समिति का ऑनलाइन सम्मेलन अरण्य भवन पटना से अध्यक्षता बिहार पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉ प्रेम कुमार बिहार सरकार द्वारा की गई। जिसमें पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग बिहार के सचिव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं सभी पदाधिकारीगण उपस्थित थे। ऑनलाइन सम्मेलन में जैव विविधता से संबंधित बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया। साथ ही जैव विविधता से होने वाले विभिन्न कार्यों एवं चल रहे कार्यों का शत प्रतिशत उपलब्धि की समीक्षा की गई।
सारस न्यूज़, अररिया।
सम्मेलन में मौजूद पदाधिकारी एवं अन्य।

Leave a Reply