सारस न्यूज़, अररिया।
भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में आज संगठन पर्व कार्यशाला का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा की अध्यक्षता में किया गया। इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री अररिया जिला के संगठन चुनाव प्रभारी सदस्य यादव जी और जिला के प्रभारी लखी महतो जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अन्य उपस्थित लोगों में पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष सुराणा, लोकसभा संयोजक समर सिंह, पूर्व विधायक देवयंती यादव, जिला उपाध्यक्ष नवीन यादव, जिला महामंत्री प्रताप नारायण मंडल, कृष्ण कुमार सेनानी, जिला कोषाध्यक्ष रोहित यादव, नगर अध्यक्ष संजय अकेला सहित जिले के सभी पदाधिकारी, मोर्चा के अध्यक्ष, मंडल के पदाधिकारी और मंडल चुनाव प्रभारी भी मौजूद रहे।
कार्यशाला में आगामी 3 दिसंबर से सभी मंडलों में मंडल अध्यक्ष के चुनाव के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। चुनाव प्रभारी ने विभिन्न चरणों में समय सीमा के अंदर संगठन पर्व (चुनाव) संपन्न करने के बारे में प्रशिक्षित किया और बताया कि इस कार्य को समय सीमा के अंदर पूरा करने का निर्देश प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री द्वारा दिया गया है।