भारत के पूर्व प्रधानमंत्री सह महान कवि श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी के 99 वें जन्मदिन पर जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जिसमें जरुरतमंद मरीजों की जांचकर स्वास्थ्य लाभ के साथ साथ दवाई भी निःशुल्क उपलब्ध करवाई गई। यह निःशुल्क स्वास्थ्य उपचार जिले के जाने माने चिकित्सक सह भाजपा के जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक डॉ सुदर्शन झा और चिकित्सा प्रकोष्ठ के सह संयोजक डॉ प्रवीण झा द्वारा किया गया। चिकित्सा स्थल पर डॉक्टर के सहयोगी सभी स्टाफ मौजूद थे। वहीं जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने दोनों चिकित्सकों को कार्यालय में अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा के जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, नगर अध्यक्ष संजय अकेला, युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष सुमीत ठाकुर का महत्पूर्ण योगदान रहा। विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद प्रदीप कुमार सिंह भी उपस्थित थे। मौके पर कार्यक्रम में शामिल नरपतगंज विधायक जयप्रकाश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सुराना, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक चौधरी, भाजपा जिला मंत्री सुष्मिता ठाकुर, महिला मोर्चा जिला महामंत्री ज्योति भगत, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष गंगा ऋषिदेव, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आकाश राज, कॉल सेंटर संयोजक सुरेंद्र झा, कार्यालय मंत्री नीरज झा, जिला विस्तारक पारसनाथ साह, आईटी सेल संयोजक सुजीत कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता मौजूद थे।
सारस न्यूज, अररिया।

Leave a Reply