सारस न्यूज़, अररिया।
जिला नियोजनालय, संयुक्त श्रम भवन, अररिया के कार्यालय प्रांगण में दिनांक 22 नवंबर 2024 (शुक्रवार) को एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में Svatantra Microfin Pvt. Ltd. द्वारा SFO (Sales Field Officer) के पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
महत्वपूर्ण जानकारी:
- कंपनी का नाम: Svatantra Microfin Pvt. Ltd.
- स्थान: जिला नियोजनालय, अररिया
- तारीख: 22 नवंबर 2024
- समय: सुबह 10:30 बजे से
- पद का नाम: SFO (Sales Field Officer)
- पात्रता: 10वीं से 12वीं उत्तीर्ण
- उम्र सीमा: 18 से 30 वर्ष
- कुल रिक्तियां: 50
- वेतन: ₹13,100 (CTC)
- लिंग: पुरुष और महिला दोनों
जॉब कैम्प के लिए आवश्यक दस्तावेज:
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट आकार का फोटो
- निबंधन फॉर्म
- सभी मूल प्रमाण-पत्र की छायाप्रति
विशेष जानकारी:
- यह आयोजन निजी क्षेत्र के लिए किया जा रहा है, और नियोजन की शर्तों के लिए कंपनी स्वयं जिम्मेदार होगी।
- जॉब कैम्प में भाग लेने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
- जिला नियोजनालय, अररिया केवल सुविधा प्रदाता की भूमिका में है।
- इस आयोजन के लिए किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा।
यह जानकारी जिला नियोजन पदाधिकारी, अररिया द्वारा दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार समय पर उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं।
