धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग और जिला प्रशासन, अररिया के तत्वावधान में आज जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम-सह-जागरूकता शिविर का आयोजन टाउन हॉल अररिया के प्रांगण में किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन अपर समाहर्ता, अररिया, राजमोहन झा एवं उपस्थित अन्य पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इससे पूर्व उपस्थित पदाधिकारियों ने बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जिला पंचायत राज पदाधिकारी अररिया मनीष कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी अररिया अनिकेत कुमार, वरीय उप समाहर्ता अररिया संजय कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग अररिया नितेश कुमार पाठक, सहायक निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण अररिया सुबोध कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी अररिया राम शंकर कुमार सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर समाहर्ता, अररिया ने बिरसा मुंडा जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनकी विरासत और संघर्ष से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस समुदाय के लोगों का देश सेवा में सक्रिय योगदान रहा है, जिसे हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जनजाति समुदाय को मुख्यधारा में लाने के लिए केंद्र और बिहार सरकार द्वारा अनुसूचित जनजाति कल्याणार्थ अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ उठाना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान अन्य पदाधिकारियों ने भी बारी-बारी से अपने विचार रखे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय जनजाति समुदाय की बेटियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद विभिन्न नृत्य, गीत-संगीत प्रस्तुतियां दी गईं।
इससे पूर्व, अपर समाहर्ता, अररिया ने जागरूकता शिविर के तहत लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टॉल में उपस्थित पदाधिकारियों और कर्मियों से संबंधित विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की सही जानकारी प्रदान करने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग, कल्याण विभाग, पंचायती राज विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, श्रम संसाधन विभाग, डीआरडीए, आईसीडीएस, विद्युत विभाग, पशुपालन विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, जीविका सहित सभी संबंधित विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे। साथ ही, कार्यक्रम स्थल पर एक सेल्फी पॉइंट का भी निर्माण किया गया था। मौके पर संबंधित विभागों के पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।
सारस न्यूज़, अररिया।

Leave a Reply