• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन।

सारस न्यूज, अररिया।

विश्व पर्यावरण दिवस, 2025 के अवसर पर ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत मनरेगा के तहत “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस क्रम में अररिया जिला अंतर्गत गैयारी पंचायत भवन के प्रांगण एवं खेल मैदान गैयारी में उप विकास आयुक्त, अररिया श्रीमती रोज़ी कुमारी द्वारा वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी एवं जन प्रतिनिधियों द्वारा स्वच्छ, हरित और संतुलित पर्यावरण के निर्माण हेतु संकल्प लिया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण हेतु सामूहिक प्रयास पर बल दिया गया।

उक्त कार्यक्रम में निदेशक, लेखा प्रशासन, डीआरडीए, अररिया; निदेशक, एनईपी, डीआरडीए, अररिया; सहायक परियोजना पदाधिकारी, डीआरडीए, अररिया; जिला अंकेक्षण प्रबंधक; कार्यक्रम पदाधिकारी, अररिया एवं सम्मानित मुखिया सहित अन्य जन प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *