• Sun. Sep 14th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पुलिस के वाहन चेकिंग अभियान से चालकों में मचा हड़कंप।

सारस न्यूज़, अररिया।

पुलिस अधीक्षक अमित रंजन के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और यातायात नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए जिले के सभी थानों में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस अभियान के दौरान कई वाहनों को जब्त किया गया और कई पर जुर्माना भी लगाया गया।

सख्ती से हुई कागजात और डिक्की की जांच

अभियान के तहत वाहन चालकों के दस्तावेजों की गहन जांच की गई। डिक्की की जांच के साथ-साथ हेलमेट और सीट बेल्ट जैसे नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। बिना कागजात वाले वाहनों को तुरंत जब्त कर लिया गया।

अपराध नियंत्रण और यातायात सुधार मुख्य उद्देश्य

पुलिस ने बताया कि यह अभियान अपराध पर अंकुश लगाने और सड़कों पर यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर चलाया जाता रहेगा। जांच के दौरान एक बाइक पर तीन सवारों पर विशेष नजर रखी गई और उन पर कार्रवाई की गई।

चालकों में दिखा हड़कंप

अचानक चले इस अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने चालकों को हेलमेट पहनने, कार में सीट बेल्ट लगाने, गति पर नियंत्रण रखने और सभी दस्तावेज दुरुस्त रखने की सलाह दी। अभियान के दौरान लोगों से जुर्माना भी वसूला गया और यातायात नियमों के पालन पर विशेष जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *