लोकसभा चुनाव में विधि व्यवस्था बनाए रखने को ले शास्त्रों का हुआ भौतिक सत्यापन। आरएस ओपी में हथियारों का भौतिक सत्यापन करते बीडीओ व ओपी अध्यक्ष।
आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में सुरक्षा की दृष्टि से डीएम इनायत खान ने सभी लाइसेंसी हथियारों का संबंधित थाने में भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया था। इसके लिए सभी थाना में दंडाधिकारी भी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। जिसमें 19 फरवरी से लेकर 23 फरवरी तक भौतिक सत्यापन करने की तिथि निर्धारित की गई है। जहां नगर थाना में डेढ़ दर्जन लोगों ने लोगों ने अपने हथियार का भौतिक सत्यापन कराया तो अररिया आरएस ओपी में मात्र 02 लोगों ने ही अपने हथियार का भौतिक सत्यापन कराया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार से देखा जाए तो पहले दिन अररिया आरएस में काफी कम लोगों ने अपना हथियार का भौतिक सत्यापन कराया है। अब शेष बचे हथियार के लाइसेंसधारी 20 फरवरी से 23 फरवरी के बीच अपने हथियार का भौतिक सत्यापन करा सकते हैं। मंगलवार को सभी थाने में हथियारों का भौतिक सत्यापन होगा। सुबह के 10 बजे से लेकर संध्या 04 बजे के बीच थाना में हथियार का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। विभागीय आदेशानुसार हथियारों का भौतिक सत्यापन नहीं करने वाले लाइसेंसधारियों के हथियार का लाइसेंस रद्द कर दिया जायेगा। मौके पर नगर थाना में नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक व कर्मचारी तो अररिया आरएस ओपी में ओपी अध्यक्ष राकेश कुमार व अररिया सदर बीडीओ मौजूद थे।
सारस न्यूज, अररिया।

Leave a Reply