महिला थाना पुलिस ने बुधवार को पलासी थाना क्षेत्र के सनगौड़ा गांव में पोक्सो एक्ट के एक फरार आरोपित के घर इश्तिहार चिपकाया है। महिला थाना पुलिस में शामिल पुअनि प्रभा कुमारी ने बताया कि महिला थाना कांड संख्या 56/24 में आरोपी फरार चल रहा है।
आरोपित मो. गुफरान, पिता स्व. रबानी, निवासी सनगौड़ा, वार्ड संख्या 02, पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। आरोपित को न्यायालय ने वारंटी घोषित किया है। इश्तिहार में आरोपित को निर्धारित अवधि के भीतर आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया है।
यदि आरोपित तय समय सीमा में आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उसके घर और संपत्ति की कुर्की-जब्ती की जाएगी। इस कार्रवाई के दौरान महिला थाना पुलिस की टीम ने आरोपित के घर इश्तिहार चस्पा कर कानून की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया।
सारस न्यूज़, अररिया।

Leave a Reply