महिला थाना पुलिस ने यौन शोषण और न्यूड वीडियो वायरल करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी के घर नोटिस चस्पा किया है। इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष अंचला कुमारी ने जानकारी दी कि महलगांव थाना क्षेत्र के डुमरिया पुल टोला निवासी मो. नदीम पर एक युवती से दुष्कर्म करने और उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर फैलाने का आरोप है। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना में प्राथमिकी कांड संख्या 22/25 दर्ज की गई थी, जिसके बाद से आरोपी फरार है।
कांड की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के घर पर इश्तिहार चिपका दिया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि मो. नदीम 30 दिनों के भीतर महिला थाना में आकर आत्मसमर्पण नहीं करता है तो न्यायालय के आदेश के अनुसार उसकी संपत्ति की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।
सारस न्यूज़, अररिया।

Leave a Reply