सारस न्यूज, अररिया।
निर्देश पर अपराध नियंत्रण व मादक पदार्थ की बरामदगी को लेकर फारबिसगंज पुलिस ने गहन छापेमारी अभियान चला कर 06 ग्राम स्मैक के साथ बाइक सवार एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि एसपी के निर्देश पर फारबिसगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में अ.नि. अमरेंद्र कुमार सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर हरिपुर स्थित भालपट्टी मोड़ के समीप गहन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।
इस वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने हरिपुर स्थित भालपट्टी मोड़ के पास वाहन चेकिंग के क्रम में बजाज पल्सर बाइक संख्या बीआर 38 एडी 3338 को रोक कर जांच किया। इस क्रम में उक्त बाइक पर सवार 26 वर्षीय मनीष कुमार रजक, पिता श्यामानंद रजक, ग्राम परवाहा, वार्ड संख्या 12, थाना फारबिसगंज, जिला अररिया को कुल 06 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि स्मैक बरामदगी मामले में पुलिस ने फारबिसगंज थाना कांड संख्या 215/25 अंकित कर अग्रतर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है। उक्त बरामदगी के संबंध में बैकवर्ड लिंकेज व फॉरवर्ड लिंकेज की जांच की जा रही है तथा इस बरामदगी के चैन को जोड़कर इस चैन को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
यही नहीं, अ.नि. अमरेंद्र कुमार सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर सैफगंज चौक स्थित मुसहरी वार्ड संख्या 12 में छापेमारी कर 35 वर्षीय प्रदीप मंडल, पिता स्वर्गीय जगदीश मंडल, ग्राम मुसहरी, वार्ड संख्या 12, थाना फारबिसगंज, जिला अररिया को कुल 10 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
बताया जाता है कि शराब बरामदगी मामले में पुलिस ने फारबिसगंज थाना कांड संख्या 216/25 अंकित कर गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए मामले का अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है। थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है।