जिले में अपराध पर लगाम और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए एसपी अंजनी कुमार के निर्देश पर पुलिस द्वारा विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाया गया, जिसके तहत सैकड़ों वाहनों की गहनता से जांच की गई और कई से जुर्माना भी वसूला गया।
पुलिस की इस सख्ती से वाहन चालकों में खलबली मच गई। अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने वाहनों के डिक्की और जरूरी दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। जिन वाहन चालकों के पास आवश्यक कागजात मौजूद नहीं थे, उनके वाहन को जब्त कर लिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने जांच के क्रम में वाहन चालकों को सुरक्षा नियमों का पालन करने की हिदायत दी। दोपहिया वाहन चालकों को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने और चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने की सलाह दी गई। साथ ही तेज गति से वाहन चलाने और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी नजर रखी गई। एक बाइक पर तीन सवार दिखने पर भी पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने वाहन चालकों से कहा कि सभी दस्तावेजों को दुरुस्त रखें ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो।
सारस न्यूज़, अररिया।

Leave a Reply