Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

राजद का प्रखंड स्तरीय संगठनात्मक चुनाव संपन्न, प्रदीप कुमार मंडल लगातार तीसरी बार बने राजद प्रखंड अध्यक्ष।

सारस न्यूज़, अररिया।

फारबिसगंज – राजद के फारबिसगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में सत्र 2025-28 के लिए प्रखंड स्तरीय संगठनात्मक चुनाव संपन्न हुआ। इस चुनाव में प्रदीप कुमार मंडल पुनः लगातार तीसरी बार राजद फारबिसगंज प्रखंड अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुए।

चुनाव प्रक्रिया फारबिसगंज राजद कार्यालय में प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी कमाले हक एवं प्रखंड सहायक निर्वाची पदाधिकारी सतीश कुमार मेहता की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के सभी वरिष्ठ राजद नेता, पदाधिकारी और सक्रिय सदस्य मौजूद थे। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी ने चुनाव प्रक्रिया को विस्तार से बताया, वहीं कई नेताओं ने अपने विचार व्यक्त कर चुनाव को सफल बनाने में सहयोग किया।

उपस्थित सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एकमत होकर फारबिसगंज प्रखंड अध्यक्ष के लिए प्रदीप कुमार मंडल, फारबिसगंज नगर अध्यक्ष के लिए बेलाल अली तथा जोगबनी नगर अध्यक्ष के लिए विकास कुमार बिक्की को नामित किया। प्रखंड अध्यक्ष पद पर केवल एक ही नामांकन होने के कारण निर्वाचन अधिकारी ने प्रदीप कुमार मंडल को प्रखंड अध्यक्ष घोषित किया। साथ ही बेलाल अली को फारबिसगंज नगर अध्यक्ष और विकास कुमार बिक्की को जोगबनी नगर अध्यक्ष घोषित किया गया।

तीनों नव निर्वाचित अध्यक्षों को सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर राजद के पूर्व जिला प्रधान महासचिव अरुण यादव, जिला प्रधान महासचिव मनोज विश्वास, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल अविनाश आनंद, व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अमित पूर्वे, नगर निकाय प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष वाहिद अंसारी, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रधान महासचिव इंजीनियर आयुष अग्रवाल, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव देवेश ठाकुर, राजद नेता साबिर इदरीश, उद्यानंद यादव, राजा अली, मो. तौसीफ, जनार्दन यादव, मो. इरशाद, मो. इब्राहिम, घनश्याम यादव, अखिलेश मंडल, रबिंद्र यादव, राजेश विश्वास, नंदकिशोर मंडल, अरुण कुमार यादव, गोपाल भगत सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *