• Fri. Sep 12th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

मेजर ध्यानचंद की जन्मदिन पर जेएनवी में कार्यक्रम आयोजित।

सारस न्यूज, अररिया।

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय अररिया में खेल दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के अवसर पर हुआ। इस मौके पर प्राचार्य सुशांत कुमार झा व अन्य शिक्षकों ने उनके तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित किया। उपस्थित बच्चों ने पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर प्राचार्य ने खेलों को जीवन से जोड़ते हुए बताया कि यह शिक्षा में सहायक ही नहीं, बल्कि स्वस्थ समाज विकसित करने के लिए भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने छात्र जीवन ही नहीं, बल्कि आजीवन खेलकूद के महत्व पर प्रकाश डाला। मौके पर विद्यालय के शिक्षक आर.के. चौधरी, एस.के. झा, पी.के. गुप्ता, मीना कुमारी, एस.के. चौधरी, शमशाद आलम सहित अन्य शिक्षक भी उपस्थित थे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *